सिल्ली और अनगड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
सिल्ली और अनगड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: रांची के सिल्ली और अनगड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया है.मुनव्वर आलम,मो.जमाल,मो. हुसैन अंसारी, रितेश कुमार और फिरोज मालिक को गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि सरकारी विद्यालय में लगे सोलर बैटरी की चोरी की घटना के बाद पुलिस की जांच में चोर गिराह का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की बैटरी के कनेक्टर, बैटरी को तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन, घटना में प्रयुक्त दो कार चोरी की बैटरी बरामद किए गए हैं.
पुलिस ने बताया कि मो.जमाल चोर गिरोह का सरगना है और फिरोज मालिक को चोरी के बैटरी बेचे जाते थे.उसके द्वारा गाजियाबाद में अपने भाई को बैटरी बेची जाती थी.सभी चोरों का अपराधिक इतिहास रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






