दहेज के 70 हजार रुपये नहीं मिलने पर नवविवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज के बकाया 70 हजार रुपये नहीं मिलने पर नवविवाहिता नेहा कुमारी (20) को पेट्रोल डालकर जला दिया गया।

Palamu जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज के बकाया 70 हजार रुपये नहीं मिलने पर नवविवाहिता नेहा कुमारी (20) को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। रांची में कई दिनों तक इलाज के बाद शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई।
मृतका के परिजन शव लेकर सीधे तरहसी थाना पहुंचे और पति पवन कुमार तथा ससुर महेंद्र राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चौनपुर गांव निवासी बबलू राम ने अपनी पुत्री नेहा कुमारी की शादी 25 नवंबर 2025 को कसमार निवासी पवन कुमार के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी में डेढ़ लाख रुपये दहेज तय हुआ था, जिसमें 80 हजार रुपये दिए गए थे, जबकि 70 हजार रुपये बकाया थे। इसी राशि को लेकर विवाह के बाद से नेहा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों के मुताबिक 10 जून को पति और ससुर ने मिलकर नेहा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसका इलाज पहले मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में कराया गया, फिर रांची ले जाया गया। बाद में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। 26 जून की सुबह करीब 2 बजे घर लौटने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
वहीं, आरोपों पर पति पवन कुमार ने कहा कि उसे यह जानकारी नहीं है कि आग किसने लगाई। उसका कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर वह बचाने पहुंचा था और इलाज में भी साथ रहा। उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

टंडवा में टायर फटने से हाईवा चालक की मौत: 15 घंटे बाद खुला सड़क जाम, कोयला ट्रांसपोर्टिंग फिर से शुरू

Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी







