RIMS की अधिकृत जमीन को गलत तरीके से खरीद बिक्री करने मामले में ACB ने 4 लोगों को दबोचा
RIMS की अधिग्रहित जमीन को धोखाधड़ी कर खरीद-बिक्री करने मामले में Anti-Corruption Bureau ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए फर्जी वंशावली बनाकर RIMS की अधिग्रहित जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री की.

Ranchi News: रांची में ACB (Anti-Corruption Bureau) ने RIMS की अधिग्रहित जमीन को धोखाधड़ी कर खरीद-बिक्री करने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए फर्जी वंशावली बनाकर RIMS की अधिग्रहित जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री की. मामले में कार्रवाई के दौरान इन आरोपों के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इन लोगों को एसीबी ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार इन अभियुक्तों की पहचान रांची के सदर थाना इलाके के बांधगाड़ी, दीपाटोली के रहने वाले 2 भाई राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक (पिता- स्व. रामदेव बड़ाईक उर्फ सामदेव बड़ाईक); सदर थाना इलाके स्थित पॉवर सब स्टेशन, कोकर चौक, आदर्श नगर के रहने वाले राजेश कुमार झा (पिता- राम शंकर झा) और खूंटी जिला के तोरपा थाना के कुमांग के रहने वाले चैतन कुमार (पिता- स्व. सीधू राम गंझू) के रुप में हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो ट्रेजरी से 3 करोड़ 15 लाख की अवैध निकासी, पूर्व सांसद ने की CM के इस्तीफे की मांग

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






