साहिबगंज में करीब 4 किलो अवैध गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार
साहिबगंज जिले से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिला पुलिस ने छापेमारी कर 3 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी तस्करी एक महिला द्वारा की जा रही थी. उसकी भी गिरफ्तारी कर ली गई है.

Jharkhand (Sahibganj): साहेबगंज जिरवाबाडी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसकी जानकारी सदर एसडीपीओ किशोर कुमार तिर्की द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के अनुसार जिरवाबाड़ी थाना अन्तर्गत बडा पचगढ़ कमरसी स्थित एक महिला द्वारा अपने घर और निजी दुकान में गांजा की बिक्री की जा रही है.
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल के द्वारा अविलम्ब बड़ा पचगढ़ कमरसी स्थित महिला के घर पर दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को छापामारी की गई. जहां से अठारह सौ एक्कासी ग्राम गांजा की छोटी पुड़िया, मिडियम साइज की 1446 गाम, बड़ी पुड़िया 130 ग्राम, खुला हुआ गांजा-160 ग्राम और पुड़िया बनाने वाला प्लास्टिक 815 ग्राम बरामद किया गया. साथ ही महिला लक्ष्मी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि उक्त मामले में जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 56/26 के तहत धारा 20 (बी)/(ii)/(सी) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं छापेमारी दल में सीओ बासुकीनाथ टुडू, जिरवाबाडी थाना प्रभारी शशि सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज वर्मा, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, संजय कुमार, सुबोध यादव, अरूण कुजूर, महिला हवलदार हिमांगनी बेसरा सहित पुलिस बल शामिल थे.
रिपोर्ट: अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

घर को बना रखा था शराब का गोदाम ! ALTF की ताबड़तोड़ छापेमारी में खुला राज, किंगफिशर बियर समेत शराब की बड़ी खेप जब्त

जन समाधान में विधवा महिला को मिली राहत, उपायुक्त ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की पेंशन







