भागलपुर में एक छात्र की उसके दोस्त ने ही गोली मारकर की हत्या ! पुलिस हिरासत में 2 लोग
भागलपुर में पूर्णिया के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया है जिससे मामले में पूछताछ कर रही है.

Bhagalpur / Bihar (Report By- Atish Dipankat): भागलपुर में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र की पहचान सौरभ कुमार जायसवाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है जो पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के बिरौली बाजार का रहने वाला था.
सौरभ के पिता संतोष जायसवाल कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हैं. सौरभ दो भाइयों में बड़ा था और पिछले दो वर्षों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. परिजनों के अनुसार, टिका पट्टी निवासी शुभम नामक युवक ने करीब 15 दिन पहले सौरभ को जान से मारने की धमकी दी थी, घटना के दिन सौरभ अपने चार दोस्तों के साथ टिका पट्टी गया था, वहां से लौटने के दौरान जगतपुर के पास उसे गोली मार दी गई.
वहीं, इस घटना के तुरंत बाद उसके दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गौरव नामक युवक ने सौरभ के परिजनों को फोन करके पूरे मामले की सूचना दी. हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने अस्पताल से ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी गौरव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मृतक की मौसी के बयान के अनुसार, सौरभ अपने एक मित्र के साथ फोर व्हीलर में निकला था और उसी मित्र ने उसकी हत्या की है उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है. शुरुआती तौर पर आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है. लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सकें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में प्रिंसिपल ने 14 साल की छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, एसपी के कड़े निर्देश पर पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह में बच्ची के साथ नाबालिग किशोर ने किया दुराचार, जांच में जुटी पुलिस







