समस्तीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा सरफिरा युवक, पत्नी के ससुराल न जाने से था नाराज
समस्तीपुर में सोमवार को हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने मिला. एक युवक अपनी पत्नी के ससुराल उसके साथ न चलने के कारण नाराज होकर टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा.

Samastipur/Bihar (Report By - Dharm Vijay Gupta): समस्तीपुर में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगा. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पत्नी के ससुराल नहीं जाने से नाराज था. घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है. युवक की पहचान वासुदेवपुर निवासी अजित कुमार के तौर पर हुई है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी प्रकार उन्होंने समझा-बुझाकर सरफिरे युवक को टावर से नीचे उतारा.
जानकारी के मुताबिक अजित सूरत में रहकर मजदूरी करता था. वहां किसी से विवाद हो गया था. मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी. उस मामले में लंबे समय से जेल में बंद था. 17 फरवरी 2026 को जेल से छूटकर वापस घर लौटा था. पत्नी के चरित्र पर शक करता था. मारपीट भी करने लगा था, जिससे नाराज होकर दोनों बच्चों को लेकर मायका चली गई. कई बार पत्नी को मनाने गया, लेकन वो घर नहीं लौटी.
वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा. जिसके बाद युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. ससुराल पक्ष के लोगों को भी थाना बुलाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो का गांजा बरामद

मोतिहारी में जीवन इंटरनेशनल स्कूल में CBSE 10वीं के टॉपर्स के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन







