हाई टेंशन तार की चपेट में आते ही ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
भागलपुर में एक ट्रक में अचानक आग लग गई है. जिसके बाद आस पास स्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बढ़ती आग की लपटों को देखकर ट्रक चालन ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई.

Bihar (Bhagalpur): भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलदार पट्टी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई और आग की लपटें ट्रक से बाहर निकलने लगी.
बढ़ती आग की लपटों के देखते हुए ट्रक चालक ने तत्काल ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को घटनी की सूचना दी, जिसके बाद विभाग की ओर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी गई. लाइन कटने के बाद ही स्थिति पर काबू पाया गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है. आरोप है कि बीच सड़क पर जर्जर और लटकते हाई टेंशन तारों का मकड़जाल बना हुआ है जो हमेशा हादसे को न्योता देता रहता है. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन इस हादसे ने बिजली व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया.
रिपोर्ट- अजय कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद हॉस्टल कांड का खुलासा: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, गार्ड और संचालक गिरफ्तार

बिहार की राजनीति में नया उदय, CM की गद्दी की रेस, अभय गिरी पर चर्चा तेज







