सिमडेगा में LED TV चोरी करने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार
सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में छापेमारी की और इस दौरान उसके घर से चोरी की एक LED TV (SAMSUNG कम्पनी) बरामद किया. बता दें, यह पूरा मामला ठेठाईटांगर थाना क्षेत्र के मातरामेटा का है.

Simdega (Jharkhand): सिमडेगा जिले में चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में छापेमारी की और इस दौरान उसके घर से चोरी की एक LED TV (SAMSUNG कम्पनी) बरामद किया. बता दें, यह पूरा मामला ठेठाईटांगर थाना क्षेत्र के मातरामेटा का है.
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/26 में चोरी हुए SAMSUNG कम्पनी का LED TV को रखा गया है. जिसके आधार पर कार्रवाई करते करते हुए सिमेडगा एसपी के निर्देश पर सिमडेगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने उक्त व्यक्ति के घर पर छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी हुए SAMSUNG कम्पनी का LED TV बरामद किया गया. वहीं मामले में पूछताछ के क्रम आरोपी अपना दोष स्वीकार किया. आरोपी की पहचान ठेठाईटांगर थाना इलाके के मातरामेटा के रहने वाले शकील अंसारी के बेटे शादीद उर्फ बैहरा (28 वर्ष) हुई है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कांड में प्रयोग आरोपी के मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा.
रिपोर्ट- बिरेन्द्र तिवारी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी ने लिया रांची के ग्रामीण एसपी रूप में पदभार..ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधी नियंत्रण और महिला सुरक्षा प्राथमिकता... पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी

गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी







