गिरिडीह के एक छात्र ने हजारीबाग में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग जिले में गिरिडीह के एक छात्र ने हॉसटल में खुदकुशी कर ली है. मृतक की पहचान पकंज कुमार सिंह के रुप में हुई है.

Hazaribagh / Jharkhand (Report By- Ashish Sinha): हजारीबाग में एक गिरिडीह के रहने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. यह पूरा मामला जिले के कोर्रा चौक स्थित मुसन साव गली का है जहां कुमार बॉयज हॉस्टल में छात्र ने खुदकुशी की. मृतक की पहचान पंकज कुमार सिंह के रुप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र पंकज BCA सेमेस्टर 1 का छात्र था और वह हॉस्टल के दूसरे मंजिले पर अकेले कमरा लेकर रह रहा था. हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की है इसके पीछे के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है, बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में होनहार था और उसकी तकनीक के क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ थी.

पंकज ने दूर-दराज से पढ़ाई करने आने वाले छात्रों की परेशानी को देखते हुए “One Near” नाम से एक एप्लीकेशन भी तैयार किया था, ताकि नए छात्रों को रूम खोजने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो. उसके इस प्रयास की लोग सराहना भी करते थे.
इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसबीएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पंकज के परिजनों से भी बातचीत की. हालांकि खबर लिखे जाने तक हॉस्टल के कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया था. पंकज के परिजनों हजारीबाग पहुंच गए है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन के मेन गेट पर घूमते दिखे दो कोबरा सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Jamshedpur: TMH टिनप्लेट हॉस्पिटल में कर्मचारियों की छंटनी नोटिस से हड़कंप







