"जनगणना में OBC वर्ग के लिए बनाया जाए अलग कॉलम, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन" : OBC मोर्चा
जाति जनगणना के मुद्दे पर ओबीसी मोर्चा ने सरकार और संबंधित अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सरकार ने वर्ष 2025 में जाति जनगणना कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है.

Ranchi, Jharkhand : झारखंड में प्रस्तावित जाति जनगणना को लेकर ओबीसी मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मोर्चा का आरोप है कि सरकार ने जाति आधारित आंकड़े जुटाने की बात तो कही थी, लेकिन जनगणना की प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम ही नहीं बनाया गया है. इसे लेकर संगठन ने नाराज़गी जताते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है.
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
जाति जनगणना के मुद्दे पर ओबीसी मोर्चा ने सरकार और संबंधित अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सरकार ने वर्ष 2025 में जाति जनगणना कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है. उनका आरोप है कि जनगणना प्रपत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अलग कॉलम तो मौजूद है, लेकिन ओबीसी वर्ग को "अन्य" श्रेणी में शामिल कर दिया गया है.
"OBC वर्ग को मिले उचित प्रतिनिधित्व"
उन्होंने कहा कि इससे ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाएगा. नेताओं ने इसे सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग को उसका उचित प्रतिनिधित्व और पहचान मिलनी चाहिए.
"OBC वर्ग के लिए बनाया जाए अलग कॉलम"
OBC मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जब तक जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं बनाया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. इसी कड़ी में ओबीसी मोर्चा ने 4 जून को आयोग के घेराव का ऐलान किया है. साथ ही राज्य सरकार से मांग की है कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप कर ओबीसी समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाए.
(रांची से महक मिश्रा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









