गोड्डा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई एक गर्भवती महिला की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार
बांसजोरी इलाके में चल रहे एक अवैध क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती, जिसके बाद महिला की जान चली गई.

Godda, Jharkhand: गोड्डा में मौत का ऑपरेशन इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला की जान कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही ने ले ली. मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केडोबाजार स्थित सनलाइफ हेल्थ केयर और बांसजोरी इलाके में संचालित अवैध क्लीनिक से जुड़ा है.

गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोप है कि बांसजोरी इलाके में चल रहे एक अवैध क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती, जिसके बाद महिला की जान चली गई. मृतका को प्रसव पीड़ा होने पर देर रात निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में क्लीनिक का केयरटेकर मोहम्मद अंसारी, मकबूल अंसारी, कथित झोलाछाप डॉक्टर मोहम्मद हेमायतुल्ला और एक सहायिका शामिल हैं. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक पारदर्शी ने कहा गर्भवती महिला की मौत के मामले को गंभीरता से लिया गया है. अवैध क्लीनिक को सील किया गया है. ऑपरेशन में उपयोग किए गए उपकरण जब्त किए गए हैं. तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुदूर व्रती ग्रामीण इलाकों में अवैध क्लीनिकों का नेटवर्क किसके संरक्षण में फल-फूल रहा था? क्या स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक नहीं थी? और आखिर कब तक गरीब और ग्रामीण परिवार झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे? लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
(गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







