आधी रात में सजा रखी थी अय्याशी की महफिल, पुलिस की अचानक एंट्री से यहां रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप!, 5 गिरफ्तार
रांची के रातू स्थित जलसा रेस्टोरेंट में पुलिस ने अवैध बार संचालन की सूचना पर छापेमारी की। शराब और साउंड सिस्टम जब्त कर संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रांची के रातू इलाके में रिंग रोड स्थित सिमलिया के 'जलसा रेस्टोरेंट' में मंगलवार की रात करीब 11:15 बजे पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। गश्ती के दौरान पुलिस को पक्की खबर मिली थी कि इस रेस्टोरेंट में बिना किसी कानूनी लाइसेंस के अवैध रूप से बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना कोई मौका दिए रेस्टोरेंट पर दबिश दे दी। पुलिस की अचानक हुई इस एंट्री से वहां हड़कंप मच गया।
तेज म्यूजिक पर छलक रहे थे जाम और हो रहा था डांस
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। रेस्टोरेंट के अंदर बिना किसी मंजूरी के धड़ल्ले से शराब बेची और परोसी जा रही थी। इतना ही नहीं, फुल वॉल्यूम में साउंड सिस्टम बजाकर बाहर से बुलाई गई युवतियों से नाच-गाना कराया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से शराब की बोतलें और पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। इसके साथ ही अवैध रूप से बार चला रहे रेस्टोरेंट संचालक समेत पांच लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा।
जेल पहुंचे पांचों आरोपी, छापेमारी टीम में शामिल थे कई अधिकारी
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में कमडे निवासी भोला यादव, रवि स्टील निवासी अभिमन्यु सिंह, और केशवनगर के रहने वाले सौरभ कुमार, रौनक सिंह व अनिकेत सिंह शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में गैरकानूनी तरीके से बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया है। इस सफल छापेमारी अभियान में अनुरंजन कुमार, प्रियंका कुमारी, सुनील सिंह, मनोज कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







