Ranchi में चेशायर होम रोड स्थित दून टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
आग इतनी भीषण थी कि गोदाम का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है.

Ranchi / Jharkhand (Report By- Tanay Khandelwal): राजधानी रांची के चेशायर होम रोड स्थित दून डेकोर में अचानक भीषण लगी गई है जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. आगलगी की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप में मच गया है. आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के एक बड़े हिस्से को पूरी तरह से अपनी चपेट में लेकर जला दिया है. जिससे वहां रखे सारे सामान राख हो गया है.

इधर, इस घटना की सूचना लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड़ को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची. टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास अब भी जारी है. इस घटना के दौरान सड़क मार्ग एक ओर से बंद कर दिया गया. जिससे वाहनों के आवागमन में बाधाएं आ रही है.

गनीमत रही कि इस आगलगी की घटना में किसी भी तरह की कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसके वास्तविक कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है. और इस संबंध में जांच की जा रही है. बता दें, चेशायर होम स्थित दून टेंट हाउस गोदाम शहर के बड़े गोदामों में गिना जाता है. आगलगी से हुए नुकसानों का आकलन फिलहाल किया जा रहा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 27 मई तक बरसेगी 'आग', कई जिलों में हीटवेव तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी

रांची के कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया की संदिग्ध मौत, कारोबार जगत में शोक की लहर







