सीवान के बंबू रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, करीब 90 लाख की संपत्ति जलकर राख
सीवान में अहले सुबह आज एक रेस्टोरेंट में भीषण आघ लगी जिसकी चपेट में आकर पूरा रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. इस आगलगी में करीब 90 लाख रुपए के नुकसान होन की बात कही जा रही है.

Siwan / Bihar (Report By- Rahul): बिहार के सीवान में आज, शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) अहले सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी. जिससे करीब 90 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई है. यह हादसा नगर थाना इलाके में राजेंद्र पथ, पी देवी मोड़ के पास हुआ है जहां बंबू रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई.
आगलगी के इस हादसे के बाद इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावाह थी कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर स्वाहा हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
हादसे के संबंध में मालिक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5:15 बजे सूचना मिली कि उनके रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है. जिसके बाद सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड की 
टीम को आगलगी की सूचना दी. लेकिन दमकल की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. तब तक आग ने विकराल रुप ले लिया था जिससे पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया. सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक, आगलगी की इस घटना में करीब 90 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है.
घटना की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेस्टोरेंट को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में शराब-ड्रग्स माफिया का कहर ! विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली

'कह रहा हूं- केस उठाओ नहीं तो कर देंगे हत्या...' इलाज कराकर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली







