गिरिडीह में दो कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत: बाइक सवार एक बच्चे की मौत, कई घायल
गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र में पहले एक बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह डुमरी पथ के जामतारा पंचायत के पिपराडीह के समीप दो कारों और एक बाइक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार महिला-पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं एक बच्चे की मौत हो गई है.
घटना जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. बताया जाता है कि एक कार और बाइक की टक्कर पहले हुई बाद में पीछे से एक तेज गति से आ रही कार भी अनियंत्रित होकर चपेट में आ गई. वहीं घटना के बाद बाइक सवार सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. बाइक सवार खांखी से बेरगी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हालांकि इस पूरी घटना में दोनों कार सवार बाल बाल बच गए. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हमला, LIC निवेशकों के हितों की रक्षा की मांग

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण







