ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के आरोप में Ranchi के पुन्दाग ओपी इलाके से एक व्यक्ति गिरफ्तार
रांची के पुन्दाग ओपी इलाके में पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मौके से उसके पास से पुलिस ने वेइंग मशीन और नकदी भी बरामद की है.

Ranchi: राजधानी रांची में नशा के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी पुलिस ने पुन्दाग ओपी इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. व्यक्ति की पहचान कृष्णा कुमार महतो के रुप में हुई है. जो आर्मी कॉलोनी भागलपुर, लवातू टोली, पुन्दाग का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से वेइंग मशीन और नकदी भी बरामद की है.
दरअसल, पुलिस को मामले में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम अचानक कृष्णा कुमार महतो के घर पर पहुंची और छापेमारी की और इस दौरान पुलिस ने उसके घर से ब्राउन शुगर की करीब 253 पुड़िया बरामद की. साथ ही मौके पर पुलिस ने कृष्णा को ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







