लंदन में CM हेमंत सोरेन और नवीन जिंदल समूह के बीच बड़ी बैठक, औद्योगिक विकास को रफ्तार देने पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन प्रवास के दौरान नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. इस दौरान इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष रूप से बातचीत हुई और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी.


LONDON/RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन प्रवास के दौरान नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. इस दौरान इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष रूप से बातचीत हुई और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी. उधर मुख्यमंत्री ने रॉयल स्कूल ऑफ माइंस इम्पीरियल कॉलेज लंदन का भी दौरा किया. इस दौरान संस्थान की प्रमुख प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया और क्रिटिकल मिनरल्स, एडवांस्ड मैटेरियल्स तथा परमाणु से जुड़े अनुसंधान में कार्यरत फैकल्टी और शोधकर्ताओं से बातचीत हुई.
झारखंड को निवेश और विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का CM का संकल्प
गौरतलब है कि अभी हाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया था. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर झारखंड को निवेश और विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील, इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ हरित ऊर्जा और डिजिटल तकनीक पर सकारात्मक चर्चा हुई है.
WEF में व्हाइट बैज से किया गया था सम्मानित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने वाले भारत के पहले निर्वाचित आदिवासी नेता बने हैं. उन्हें व्हाइट बैज से सम्मानित किया गया. यह विशिष्ट सम्मान केवल चुनिंदा वैश्विक नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों को ही प्रदान किया जाता है. सीएम ने प्रतिष्ठित व्हाइट बैज सम्मान झारखंड की जनता और अपने पूर्वजों के सपनों को समर्पित किया.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवाएं ठप

Godda के मेहरमा में अवैध हथियार बरामद, घर से दो देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार






