RIMS में सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ इलाजरत बाल कैदी, 2 दिन पहले लाया गया था अस्पताल
रांची रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाजरत एक बाल कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला है. पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे 2 दिन पहले ही अस्पलाल में भर्ती कराया गया था.

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल RIMS में इलाज के दौरान एक बाल कैदी फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि बाल कैदी को सुधार गृह से इलाज के लिए दो दिन पहले रिम्स लाया गया था. लेकिन सुरक्षा में चूक का फायदा उठाकर वह अस्पताल से भाग निकला.
जानकारी के अनुसार, बाल कैदी ने पेट में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद बाल सुधार गृह प्रशासन के द्वारा दो दिन पहले ही उसे इलाज के लिए रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान आज, 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) की सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया.
वहीं, बाल कैदी के अस्पताल से फरार होने के बाद अब प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है. बता दें, बाल कैदी को डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से पेट दर्द की शिकायत के बाद रिम्स लाया गया था जहां इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था.
बाल कैदी राजधानी रांची के खलारी थाना इलाके का रहने वाला था. उसपर इलाके में हुए चोरी की एक वारदात में शामिल होने का आरोप था जिसके बाद पुलिस लगातार उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी. जिसके कारण दबाव में आकर उसने 4 दिन पहले ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे डूमरदगा स्थित बाल सुधार भेजा गया था
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






