दिनदहाड़े गांव में घुसा लकड़बग्घा, स्कूल परिसर में दहशत, घंटों बाद किया गया रेस्क्यू
रांची के ही सिल्ली प्रखंड के एक गांव में अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया, जब गांव में एक लकड़बग्घा घुस आया. लोगों ने जब उसे खदेड़ने का प्रयास किया तो लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस गया. जिसके बाद...

Jharkhand (Ranchi): रांची जिले के सिल्ली प्रखंड स्थित पतराहातू गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिन के उजाले में एक लकड़बग्घा अचानक गांव में घुस आया. लकड़बग्घे को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने शोर मचाकर जानवर को भगाने की कोशिश की, इसी दौरान वह पास स्थित आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में पहुंच गया.
लकड़बग्घा स्कूल परिसर के एक ऐसे कमरे में जा घुसा, जिसका उपयोग नहीं होता है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई.
सूचना के बाद रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लकड़बग्घे को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया. रेस्क्यू के बाद लकड़बग्घे को ओरमांझी ले जाया गया. हालांकि लकड़बग्घे का कारण किसी को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं आई है.
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर कुछ महीने पहले एक बाघ भी गांव के पास पहुंच गया था, जिसे विभाग ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया था. लगातार जंगली जानवरों की गतिविधियों से ग्रामीणों में डर और चिंता बनी हुई है.
रिपोर्ट: जितेन सार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






