बगोदर में हाथियों के दल ने मचाई तबाही, स्कूल को भी पहुंचाया नुकसान
झारखंड के कई हिस्सों से हाथियों द्वारा घरों को तबाह कर दिए जाने की खबर इन दिनों आपने सुनी या पढ़ी होंगी. आज की यह खबर गिरिडीह जिले की है, जहां एक पूरा परिवार हाथियों के झुंड द्वारा किए तोड़फोड़ का शिकार हो गया, वही स्कूल को भी बहुत नुकसान पहुंचाया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में जंगली हाथियो ने तांडव मचा रखा है. शुक्रवार को जिले के बगोदर प्रखंड स्थित पथलडीहा में हाथियों ने एक गरीब का आशियाना तोड़ दिया. घर के टूटने से पीड़ित बेघर हो गया है. ग्रामीणों के हंगामा करने के बाद हाथियों का दल वहां से भागा, लेकिन भागने के क्रम में इन्हीं हाथियों ने खेत के समीप निर्माणाधीन स्कूल का दीवार तोड़ डाला. गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ.

घटना के समय कुछ बच्चे सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर वहां सोये हुए अवश्य थे लेकिन आवाज सुनकर सारे बच्चे वहां से तुरंत भाग खड़े हुए, जिससे कोई जानमाल के नुकसान को टाल लिया गया. इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने उक्त गांव का दौरा किया. वन प्रमंडल के पदाधिकारियों को कॉल कर सूचना दी गई. विधायक ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों को जल्द कई ऐसे सामान दिए जाएंगे, जिससे वो ऐसे हालात से निपट सके और जिससे हाथियों को भगाने में मदद मिल सकेगी.
रिपोर्ट मनोज कुमार पिंटू / अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित






