गिरिडीह में हाथियों के झुंड ने ली अधेड़ महिला की जान, बुरी तरह कुचलकर मार डाला
जिले के बंगरा गांव में हाथियों के झुंड ने एक 45 वर्षीय महिला की कुचलकर जान ले ली. जंगल की ओर अपने काम से गई हुई थी.

Giridih, Jharkhand: जिले के बिरनी प्रखंड अतर्गत बंगरा कला गांव में हाथियों के झुंड ने एक महिला को बुरी तरह कुचलकर मार डाला. घटना शनिवार की है, हाथी के आतंक के कारण महिला की दर्दनाक मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
मृतका की पहचान प्रेमा साव की पत्नी 45 वर्षीय राधिका देवी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैली और अफरा-तफरी मच गई. वन विभाग की टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों द्वारा मृतका के परिजनों को 50 हजार मुआवजा देने की बात कही गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है.
इस दुखद घटना पर कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना है। बढ़ते हाथियों के आतंक के कारण ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण वन विभाग से हाथियों के आतंक के समाधान की मांग कर रहे हैं.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







