मां मथुरासिनी के वार्षिक महोत्सव को लेकर गिरिडीह में निकला भव्य शोभा यात्रा, लगे जय श्री राम के जयकारे
भंडारीडीह माहुरी छात्रावाश से निकले शोभा यात्रा में काफी संख्या में समाज की महिलाएं और युवक-युवतियां शामिल हुए. गाजे बाजे के साथ निकले शोभा यात्रा में दो गाड़ियों में देवी-देवताओं की वेश ने बच्चों की झांकी थी. एक में जहां मां मथुरासिनी और भगवान हनुमान थे,

Giridih (Jharkhand): माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी के वार्षिक महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को गिरिडीह में भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया. चैत्र मास कृष्ण पक्ष को लेकर माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासिनी की जयंती को इस बार भी माहुरी समाज धूमधाम से मना रहा है. 
शहर के भंडारीडीह माहुरी छात्रावाश से निकले शोभा यात्रा में काफी संख्या में समाज की महिलाएं और युवक-युवतियां शामिल हुए. गाजे बाजे के साथ निकले शोभा यात्रा में दो गाड़ियों में देवी-देवताओं की वेश ने बच्चों की झांकी थी. एक में जहां मां मथुरासिनी और भगवान हनुमान थे, तो दूसरे में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ अन्य देवी देवता विराजमान थे. 
जय श्री राम के भजन में झूमते युवाओं की टोली थी, तो भगवा ध्वज थामे महिलाओं और युवतियां जय श्री राम का जयकार लगाते हुए चल रहे थे. शोभा यात्रा में जय श्री राम के जयकारे के साथ सनातन संस्कृति को जागरूक करने को लेकर जयकारे भी खूब लगाए गए. शंख ध्वनि के बीच महिलाओं और युवतियां जय श्री राम के भजन में झूमती नजर आई. 
शहर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा माहुरी छात्रावाश पहुंचकर समाप्त हुआ. जहां समाज के सदस्यों ने पुजारी के मंत्रोच्चारण के बीच मां मथुरासिनी की आराधन और पूजा अर्चना की. इधर शोभा यात्रा में बीजेपी नेत्री शालिनी वैशाखीयार, बीजेपी नेता सुबोध प्रकाश, अमित गुप्ता समेत माहुरी समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर करंट हादसे में युवक की मौत, टाटानगर स्टेशन पर हंगामा, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा आंदोलन: शत्रुघ्न कुमार शत्रु







