धनहा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर गया था आरोपी
बगहा में मासूम बच्ची के साथ साथ दरिंदगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय ग्रामीण पुलिस के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसे फांसी की सजा देने की मांग कर रहे है.

West Champaran (Bihar): बिहार के पश्चिमी चम्पारण अंतर्गत बगहा से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है जहां 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है यह पूरा मामला जिले के धनहा थाना इलाके से सामने आया है. दरिंदगी की इस खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.
रिपोर्टस के मुताबिक, आरोपी युवक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. बताया जा रहा है कि रविवार शाम को उसने बच्ची को बहला-फुलाकर अपने साथ गांव से बाहर दक्षिण सरेह की ओर लिया. और वहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जब बच्ची देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. वे पूरी रात बच्ची को खोजते रहे लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली. 
वहीं, सोमवार, 9 मार्च 2026 की सुबह जब कुछ लोग सरेह की तरफ जा हे थे तो उन्होंने एक पेड़ के नीचे बच्ची को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया. ये नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे. होश में आने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी धनहा थाना पुलिस को दी.
मामले की सूचना मिलते ही धनहा थानाध्याक्ष अमित कुमार सिंह, महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजने की बात कही. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार है फिलहाल पुलिस आरोपी की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है. उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग की है. जिससे भविष्य में इस तरह की कोई जघन्य घटना की पुनरावृत्ति न हो सकें.
रिपोर्ट- संदीप
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






