झारखंड राज्य किसान सभा का 8वां सम्मेलन सम्पन्न, निजीकरण के विरोध में संघर्ष रहेगा जारी
सम्मेलन में 43 सदस्यीय झारखंड राज्य किसान काउंसिल का चुनाव किया गया. सम्मेलन में 9 मार्च तक पोस्ट ऑफिस कार्यालय पर प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन और 24 मार्च को दिल्ली रैली में भागीदारी का निर्णय लिया गया.

Jharkhand (Ranchi): रांची के नगड़ी स्थित सभागार में अखिल भारतीय किसान सभा का आठवां झारखंड राज्य सम्मेलन 26–28 फरवरी को आयोजित हुआ. सम्मेलन की संयुक्त अध्यक्षता सुफल महतो, रामदेव सिंह और लगी सोरेन कर रहे थे.
सम्मेलन में 43 सदस्यीय झारखंड राज्य किसान काउंसिल का चुनाव किया गया. सुफल महतो महासचिव, असिम सरकार अध्यक्ष और प्रदीप गुड़िया कोषाध्यक्ष चुने गए. इसके अलावा सुरजीत सिन्हा, एहतेशाम अहमद, गोपीन सोरेन उपाध्यक्ष और स्वपन महतो, मदुवा कच्छप, रतन महतो और अशोक साह संयुक्त सचिव बनाए गए.
समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा, जबरन भूमि अधिग्रहण, विस्थापन, पलायन, एमएसपी, मनरेगा, स्मार्ट मीटर, निजीकरण और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते जैसे मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया . राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने भी सम्मेलन का मार्गदर्शन किया.
सम्मेलन में 9 मार्च तक पोस्ट ऑफिस कार्यालय पर प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन और 24 मार्च को दिल्ली रैली में भागीदारी का निर्णय लिया गया. नवनिर्वाचित महासचिव सुफल महतो ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्यव्यापी संघर्ष तेज किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







