69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता : बालक वर्ग में रुद्र व बालिका वर्ग में प्रगति ने जीता गोल्ड
रांची की मेजबानी में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन 60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी बालक वर्ग में दिल्ली के रुद्र कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया. साथ ही...

JHARKHAND (RANCHI): स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेलगांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम, रेंज-3 में 60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों एवं इकाइयों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने उच्च तकनीकी दक्षता, अद्भुत एकाग्रता एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

खिलाड़ियों ने धैर्य, संतुलन एवं कुशल रणनीति का दिया परिचय
पूरे दिन चले मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने धैर्य, संतुलन एवं कुशल रणनीति का परिचय दिया. निर्णायक क्षणों में सटीक निशानेबाजी ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया. आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से खेल परिसर जीवंत बना रहा.

बालक वर्ग में रुद्र कुमार व बालिका वर्ग में शिंदे प्रगति भागवत को स्वर्ण पदक
60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी बालक वर्ग में दिल्ली के रुद्र कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं बिहार के समर्थ कुमार ने रजत पदक पर कब्जा जमाया. दयानेश बालाजी चेराले ने कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं 60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक महाराष्ट्र की शिंदे प्रगति भागवत की झोली में आया. जबकि हरियाणा के श्रेय दहिया ने रजत पदक हासिक किया. जन्नत के हिस्से कांस्य पदक आया.

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. आयोजकों द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








