राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के जजमेंट की भूमिका के लिए गिरिडीह के 6 प्रतिभागियों का चयन
गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ के महासचिल अमित स्वर्णकार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से गिरिडीह जिले से 6 प्रतिभागी शामिल हुए थे.

Giridih (Jharkhand): झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गिरिडीह के 6 प्रतिभागियों का चयन हुआ है. दरअसल, आपको बता दें, इन प्रतिभागियों ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन जजमेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें सभी का चयन हो गया है. 
इस संबंध में जानकारी देते हुए गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ के महासचिल अमित स्वर्णकार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से गिरिडीह जिले से 6 प्रतिभागी शामिल हुए थे. इसमें शिवानी कुमारी ने ऑवर आल तीसरा स्थान हासिल किया है जबकि सोनम कुमारी ए प्लस, स्मृति कुमारी बी पल्स, पूजा कुमारी बी पल्स में शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि गिरिडीह के इन प्रतिभागियों को अब राज्य स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शामिल होने का मौका मिलेगा. गिरिडीह के प्रतिभागियों का चयन होने पर योगासन स्पोर्ट्स संघ के सदस्यों ने भी बधाई दी है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखा झारखंड के समग्र विकास का विजन, केंद्र से मांगा सहयोग

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: सी-डैक पटना और एसबीयू के बीच बनी तकनीकी सहयोग पर सहमति







