ईचागढ़ में करोड़ों की लागत से बनेंगी 4 सड़कें, 7 KM सड़क निर्माण का MLA सविता महतो ने किया शिलान्यास
चांडिल में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 7 किलोमीटर लंबी चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर योजनाओं की आधारशिला रखी.

Seraikela Kharsawan (Report By- Congress Mahato): सरायकेला खरसावां के चांडिल में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 7 किलोमीटर लंबी चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर योजनाओं की आधारशिला रखी.
शिलान्यास की गई योजनाओं में एनएच-32 बाबनडीह से मानिकुई स्टेशन तक,चांडिल-कांड्रा रोड से चैनपुर तक, माठिया से हाई स्कूल रोड 2.085 किमी, तथा एनएच-33 से ब्रम्हानंद हॉस्पिटल तक 1.700 किमी सड़क शामिल हैं. चारों सड़कों की कुल लंबाई लगभग 7 किलोमीटर है, जिसका निर्माण 4 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा.
विधायक सविता महतो ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चांडिल गोलचक्कर से मनीकुई तक चल रहे पुराने सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए संवेदक को मौके पर फटकार लगाई तथा सभी नई सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचंद किस्कू, काबलु महतो, ओम प्रकाश लायेक, जिला पार्षद सदस्य पिंकी लायेक समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत की अध्यक्षता में झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, दिए कई अहम दिशा-निर्देश

गिरिडीह में वज्रपात की चपेट में आए तीन लोग, गंभीर रूप से झुलसे







