मोतिहारी में ‘4 मिनट का खेल’...थाने से चंद कदम दूर ATM से चोरों ने उड़ाए 36.37 लाख, पुलिस के हाथ अब भी खाली !
मोतिहारी में 29 अप्रैल को अपराधियों ने थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एटीएम को अपना निशाना बनाया. और एटीएम तोड़ लाखों रुपए अपने साथ उड़ा ले भागे. इस पूरी वारदात की अब सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें चोर गिरोह चोरी को अंजाम देने के लिए मौके पर पहुंचते दिख रहे हैं.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस की मौजूदगी भी उन्हें नहीं रोक पा रही. एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी जिलों के एसपी और डीएम को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच एटीएम काटकर लाखों की चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
बता दें, यह घटना 29 अप्रैल की रात करीब 2:08 बजे की है, जहां थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एटीएम को निशाना बनाया गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों का गिरोह पहले गाड़ी से मौके पर पहुंचता है, फिर एटीएम के बाहर लगे कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर देता है ताकि पहचान न हो सके. इसके बाद महज 4 मिनट के अंदर गैंग एटीएम मशीन को काटकर करीब 36 लाख 37 हजार रुपये निकाल लेता है. 
चोरी के बाद पैसे को बोरे और कपड़े में पैक कर आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात थाना के बेहद करीब हुई, फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी. घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. पुलिस भले ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा करती रहे, लेकिन इस वारदात ने पुलिस की गश्ती और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
अगर शहर के बीचो-बीच, थाना के पास ही इतनी बड़ी चोरी हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी मजबूत है यह सवाल अब हर किसी के मन में है. इस घटना के बाद एटीएम चोर गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है, और अब देखना यह होगा कि पुलिस इस चुनौती का जवाब कब और कैसे देती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गया में पति के साथ ससुराल लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर ही किया लाठी डंडे से हमला

MP: रील बनाने को लेकर विवाद बना मौत की वजह; पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या







