पंजाब से लौटे 22 साल के युवक ने उठाया खौफनाक कदम!, गुमला में फंदे से लटका मिला महेंद्र का शव
गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
Gumla: गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुरानी रायडीह स्थित घर में 22 साल के युवक महेंद्र सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही रायडीह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
शाम को खेत से लौटे घरवाले तो उड़े होश
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त महेंद्र घर पर बिल्कुल अकेला था। परिवार के बाकी सदस्य दिन में खेत में काम करने गए हुए थे। देर शाम जब घरवाले काम निपटाकर वापस लौटे, तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। महेंद्र फंदे से लटका हुआ था। परिजनों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को खबर दी गई।
पंजाब से कुछ दिन पहले ही लौटा था घर
परिजनों ने बताया कि महेंद्र रोजगार के सिलसिले में पंजाब में काम करता था और कुछ ही दिन पहले अपने गांव लौटा था। घरवालों के मुताबिक पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। हालांकि उसने यह खौफनाक कदम किस वजह से उठाया, इसका सही कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






