17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का, ऑल ओवर चैंपियन बना जैप रेंज
रांची: 17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में किया गया।जहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

सीएम ने विजेताओं को सम्मानित किया।तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 26 खेलों का आयोजन किया गया था। जिसका ओवर ऑल चैंपियन जैप रेंज हुआ।इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड पुलिस ने खेल के प्रति भी अपनी भूमिका निभाई है।
खेल को झारखंड पुलिस ने आत्मसार किया है।यह प्रतियोगिता सिर्फ मेडल जीतने का नहीं है। बल्कि बहुत सारे मनुष्य जीवन में प्रभाव भी पड़ता है।यह खेलकूद वही खेलकूद कर सकता है।जिसका स्वस्थ शरीर हो, स्वस्थ मन हो। वही खेल सकता है और वही जीत भी सकता है।उन्होंने कहा कि हार जीत होती है। प्रयास भी लोग करते रहते हैं। जीतने वालों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।हारने वालों को भी जिन्होंने प्रयास किया उनको भी शुभकामनाएं।
सीएम ने कहा कि पुलिस बल और महिला पुलिस बल सभी लोगों ने आज इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।खेल के क्षेत्र में भी हमारे राज्य के नौजवान और पुलिस जवान भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुद का नाम और राज्य का नाम भी ऊंचा कर रहे है।आशा ही नहीं उम्मीद है कि आने वाले समय में भी ये पदक जीते और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में उसका हिस्सा बनते हुए बेहतर प्रदर्शन करें और राज्य पुलिस का नाम ऊंचा करें।
सीएम ने कहा कि सभी लोगों के मिलकर करने से ही यह प्रयास सफल होगा।सीएम ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया।वहीं 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के समापन की घोषणा सीएम ने की और जैप वन का ध्वज डीजीपी को सौंपा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







