लातेहार में 50 लाख का 1.46 क्विंटल गांजा जब्त , ओडिशा के 3 तस्कर गिरफ्तार
झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को मादक पदर्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी मिली है


Latehar: झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। बालूमाथ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तस्करी कर ले जाया जा रहा 1 क्विंटल 46 किलो (146 किलो) गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने ओडिशा के रहने वाले तीन अंतरराज्यीय तस्करों को भी धर दबोचा है।
SP की गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल
लातेहार के पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों का एक गिरोह भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर बालूमाथ के रास्ते गुजरने वाला है। इसी सटीक सूचना के आधार पर बालूमाथ पुलिस ने इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने एक Honda City कार और एक बोलेरो वाहन को रोका, जिसमें से यह भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
50 लाख रुपये आंकी है गांजे की कीमत
पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला है कि तस्कर यह गांजा बालूमाथ के रास्ते ओडिशा ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने तस्करों के पास से होंडा सिटी और बोलेरो वाहन के साथ-साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद किए गए 1 क्विंटल 46 किलो गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जेल भेजे गए तीनों तस्कर
गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों की पहचान ओडिशा निवासी राहुल भईसल, कलामुद्दीन उर्फ सोनू और संतोष बेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (JAIL) में लातेहार भेज दिया है।
छापेमारी अभियान में शामिल रही यह पुलिस टीम
नशे के इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व DSP उमेश प्रसाद सिंह कर रहे थे। उनके साथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार, गौतम कुमार, धीरज कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार सिंह और सशस्त्र पुलिस बल के मुस्तैद जवान शामिल रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JMM नेता मदन साहू मर्डर केस में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी आदेश गंझू को किया बरी

'दिल्ली में सुलझा सोन नदी जल बंटवारा', 25 साल बाद बिहार-झारखंड में बनी सहमति, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ MoU







