गिरिडीह के धनवार से 12 वर्षीय आयुष लापता, धनवार रोड जाम, लोगों सकुशल बरामदगी की लगा रहे गुहार
गिरिडीह के धनवार इलाके से एक 12 साल का बच्चा आयुष 10 फरवरी से लापता है. बच्चे को अपने स्तर से परिजनों ने खूब ढूंढा. हताश परिजनों ने पुलिस की मदद ली और दिन बीतते के साथ जब बच्चे का पता नहीं चल पाया, तो लोगों ने धनवा रोड जाम कर दिया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के धनवार नगर पंचायत के मायाराम टोला से एक 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने धनवार पुलिस से लापता बच्चे सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी गई. लापता बच्चे की पहचान लक्ष्मण दास के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार, आयुष कुमार 10 फरवरी की शाम करीब 4 बजे स्कूल से घर आने के बाद घर के पीछे खेलने चला गया था, लेकिन इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों में हड़कंप मच गई.
घटना से चिंतित परिजनों ने धनवार थाना में आवेदन देकर बच्चे की जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुट गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों से पूछताछ के लिए धनवार, घोड़थंबा पुलिस के साथ-साथ खोरी महुआ एसडीपीओ व जमुआ इंस्पेक्टर भी पहुंचे. पुलिस सभी बिंदुओं पर नजर रखकर संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है.
वहीं बच्चे के लापता होने के बाद इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बच्चे को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है. इस घटना के बाद लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है और तरह तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. वही समाचार लिखे जाने तक गुमशुदा बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






