गिरिडीहः फूड पॉइजनिंग से 1 बच्चे की मौत; 31 लोग और बीमार ! पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को दबोचा
गिरिडीह में गोलगप्पा खाने के बाद 1 बच्चे की मौत और फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गोलगप्पा दुकानदार को दबोच लिया है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत और 31 अन्य बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने से हाहाकार मचा है. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फेरीवाले गोलगप्पा दुकानदार को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, पुलिस उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.
बता दें, यह पूरा मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के बजटो गांव का है जहां रविवार देर फेरीवाले गोलगप्पा दुकानदार से गोलगप्पा खाने के बाद एक के बाद एक कई बच्चों और ग्रामीणों की धीरे-धीरे तबीयत खराब होने लगी. जिसके बाद एक-एक करके वे गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचने लगे. इस मामले में 6 साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत भी हो गई है. जिसकी पहचान रंजन कुमार के रुप में की गई है. 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमार सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. रविवार देर शाम मृतक रंजन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि रंजन की मौत गोलगप्पा खाने की वजह से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गोलगप्पा के जहरीले पानी का अंश रंजन के शरीर में पाया गया है. 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सिविल सर्जन डॉक्टर बबन सिंह ने कहा कि गांव में कई ऐसे लोग भी रहें, जो बगैर पानी वाला गोलगप्पा भी खाए. वो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. लेकिन जितने लोगों ने पानी के साथ गोलगप्पा खाया, वो सभी बीमार पड़ गए. हालांकि, सोमवार (27 अप्रैल 2026) को सभी की हालत स्थित है. कुछ बच्चों को उनके परिजनों ने सदर अस्पताल से डिस्चार्ज करा लिया है.
इस बीच सिविल सर्जन डॉक्टर बबन सिंह के निर्देश पर मेडिकल की टीम मामले में जांच के गिरिडीह सदर प्रखंड और मुफ्फसिल थाना इलाके स्थित बजटो गांव पहुंची. और पूरे मामले में जांच किया. इधर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व पर पुलिस टीम ने मुफ्फसिल थाना इलाके के पल्मो गांव निवासी फेरी वाला गोलप्पा दुकानदार ओवी लाल को हिरासत लिया और फिलहाल पुलिस उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. 
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने गोलगप्पा दुकानदार से पानी का सैंपल के साथ तमाम सामानों को जब्त कर उसे जांच के लिए रांची भेज दिया है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि अब कई बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है. और उससे पूछताछ की जा रही है. कि फेरीवाला दुकानदार गोलगप्पा के पानी का इस्तेमाल कहां से करता था, क्या हर रोज एक ही जगह का पानी का इस्तेमाल करता था या शनिवार को उसने कहीं और का पानी इस्तेमाल किया था. पानी में और क्या मिलाया था.
इधर घटना के दूसरे दिन सोमवार तक मुफ्फसिल थाना में गोलगप्पा फेरीवाले के खिलाफ मृतक रंजन के परिजन समेत किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया. जिससे केस दर्ज किया जाएं. हालांकि चर्चा है संभवतः पुलिस अपनी ओर से फेरीवाले गोलगप्पा दुकानदार के खिलाफ पुलिस गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लैंड रेंट रिसिप्ट मामले में हाई कोर्ट सख्त, सरायकेला डीसी के रवैये पर कड़ी टिप्पणी

रांची में प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ CM हेमंत ने की बैठक







