
जमुआ गोली-बमकांड: जमीन माफिया सन्नी रायण के तीन गुर्गे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में जमीन माफिया सन्नी रायण के तीन सहयोगियों को पुलिस ने बमबाजी व फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी सन्नी रायण और विशाल मंडल अब भी फरार हैं. पुलिस दोनों की कुर्की-जब्ती की तैयारी में जुटी है.















