
पवन सिंह के कार्यक्रम में अचानक बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लोगों पर भांजी लाठियां, मची भगदड़
गोरखपुर महोत्सव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के परफॉर्मेंस के दौरान अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई. जिसे काबू में लाने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजी. इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई जिससे कई लोग घायल हुए हैं.















