युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार ने ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया

Vaibhav Suryavanshi Named Brand Ambassador of Jharkhand: क्रिकेट की दुनिया में सबसे कम उम्र में अपनी प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाज से पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेटर स्टार वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा. दरअसल, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एक बड़ा ऐलान किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि वैभव झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि "वैभव की टीम भले ही मैच हार गई हो, लेकिन वैभव ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है. इरफान अंसारी ने कहा कि हम खुद भी एक क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं. लेकिन इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता से सामना करते हुए लगातार धुनाई करना, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है.
मंत्री इरफान अंसारी ने वैभव को दिल से बधाई देते हुए कहा कि उसने न केवल अपना नाम... बल्कि अपने माता -पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. मंत्री ने कहा कि झारखंड में वैभव को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि मात्र 15 वर्ष की आयु में वैभव सूर्यवंशी ने जिस साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है. वैभव केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं. उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा और सकारात्मक सोच ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी प्रभावित किया है. स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाने का कार्य करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव आने वाले समय में भारत का नाम विश्व क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और देश को उनपर लंबे समय तक गर्व रहेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज पर विवाद गहराया, छात्रों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 6 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार







