टुंडी में जंगली हाथियों का उत्पात ! दो घर क्षतिग्रस्त, मशालचियों ने झुंड को खदेड़ा
हाथियों का यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश कर गया है. देर रात डंडाटांड़ के रास्ते दलुगोड़ा गांव पहुंचते ही हाथियों ने रिहायशी इलाके में आतंक मचाया.

Jharkhand (Dhanbad): धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में गुरुवार देर रात 5 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. झुंड में एक बच्चा हाथी भी शामिल बताया जा रहा है. हाथियों का यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश कर गया है. देर रात डंडाटांड़ के रास्ते दलुगोड़ा गांव पहुंचते ही हाथियों ने रिहायशी इलाके में आतंक मचाया.
जानकारी के अनुसार, हाथियों ने दलुगोड़ा गांव निवासी रामलाल मुर्मू के एक घर को तोड़ दिया और घर में रखे धान को खा लिया. इसके साथ ही हाथियों ने बाकी बचे अनाज को इधर-उधर बिखेर दिया. इसके बाद हाथियों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। उस समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू और उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी, सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं. गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए. घटना के समय घर के मुखिया राम लाल मुर्मू रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे.
घटना की सूचना मिलते ही मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ते हुए चीना पहाड़ी की ओर भेजा गया. शुक्रवार सुबह भाजपा के टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने वन विभाग एवं प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की. साथ ही तत्काल राहत के रूप में अनाज एवं ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की बात कही. हाथियों के उत्पात से इलाके में दहशत का माहौल है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मलय डैम की मुख्य नहर टूटी, धान की खेती पर संकट; किसानों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग

गिरिडीह की सड़क, बायपास और जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर उद्योगपतियों ने सीएम से लगाई गुहार







