गुमला में महुआ चुन रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
गुमला में महुआ चुन ही एक महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया है. यह पूरा मामला बसिया प्रखंड स्थित महाराजगंज का है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Gumla (Jharkhand): झारखंड में जंगली हाथियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित महाराजगंज का है जहां अपने झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने महुआ चुनने जंगल गई एक महिला की जान ले ली. बताया जा रहा है कि हाथी ने महिला को बेरहरमी से कुचल दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
मृतक की पहचान बिरसमुनि उराइन (56 वर्ष) के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि महिला महुआ चुनने जंगल गई थी. और वह महुआ चुनने में इतनी मग्न थी कि उसे यह भी नहीं पता चला कि उसके पीछे हाथी है. जबतक वह कुछ समझ पाती या वहां से भाग पाती, हाथी ने उसे अपनी चेपट में ले लिया, और महिला को अपने पैरों से कुचला और उठाकर पटक दिया.
वहीं, ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को 25,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की. मामले में फॉरेस्टर शेखर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही मृतका के परिजनों को शेष मुआवजा राशि जल्द सौंप दी जाएगी.
बताया यह भी जा रहा है कि हाथी अब भी इलाके में डटा हुआ है. इस बीच वन विभाग की तरफ से लोगों को अपील की गई है कि लोग सावधान और सतर्क रहें, फॉरेस्टर शेखर सिंह के मुताबिक, "हाथी संभवतः घाघरा की ओर से आया है और फिलहाल महाराजगंज के जंगल में ही मौजूद है.
उन्होंने कहा हमारी टीम उसे रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने का प्रयास कर रही है. ग्रामीणों से अपील है कि वे हाथी के करीब न जाएं और उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें.
रिपोर्ट- दीपक भास्कर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, सीएनटी एक्ट मामले में बड़ी मिली राहत

रांची विश्वविद्यालय में सत्र विलंब पर छात्रों का प्रदर्शन







