रसगूल्ला ख़रीदते वक़्त प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी! शादी के 18 दिन बाद ही हो गया खेल
भागलपुर के नवगछिया में शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में पति रसगुल्ला खरीदने लगा तभी उसकी पत्नी गायब हो गई।


भागलपुर: नवगछिया में शादी के महज 18 दिन बाद एक नवविवाहिता के कथित प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। मामला उस वक्त दिलचस्प हो गया, जब पति रसगुल्ला खरीदने में व्यस्त था और इसी दौरान नवविवाहिता कथित तौर पर पहले से संपर्क में रहे युवक के साथ वहां से निकल गई। पति की सूचना पर डायल-112 की टीम ने रात करीब2 बजे दोनों को राघोपुर बहतरा से बरामद कर लिया।
शादी के बाद पहली बार मायके जा रही थी नवविवाहिता
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के सुखसेना निवासी तारावती कुमारी की शादी 7 अगस्त को नारायणपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी पिंटू कुमार से हुई थी। मंगलवार को वह शादी के बाद पहली बार पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में नवविवाहिता ने ससुराल वालों के लिए रसगुल्ला खरीदने की बात कही। इसके बाद दोनों नवगछिया बाजार के मिल टोला स्थित सोनी डेयरी पहुंचे।
पति रसगुल्ला खरीदता रहा, पत्नी कथित प्रेमी के साथ फुर्र
बताया जा रहा है कि पति जब रसगुल्ला खरीदने में व्यस्त था, उसी दौरान नवविवाहिता कथित तौर पर उत्कर्ष कुमार नामक युवक के साथ वहां से चली गई। जब पति ने पत्नी को आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो उसने डायल-112 को सूचना दी।
रात 2 बजे पुलिस ने दोनों को किया बरामद
सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पहले कथित युवक का पता बोरवा गांव में मिला। इसके बाद जानकारी के आधार पर नवविवाहिता के राघोपुर बहतरा में होने का पता चला। ERV-14 की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब2 बजे नवविवाहिता और युवक दोनों को बरामद कर लिया। टीम में राहुल राज और चालक चंद्रशेखर यादव शामिल थे।
परबत्ता थानाध्यक्ष अश्वनी सिन्हा ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शादी के महज 18 दिन बाद नवविवाहिता के कथित प्रेमी के साथ जाने और फिर पुलिस द्वारा दोनों को बरामद किए जाने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, नवविवाहिता के जाने की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार में 8 MLC सीटों पर चुनावी हलचल तेज, दावेदारों ने कसी कमर; शिक्षक-ग्रेजुएट वोटरों पर सबकी नजर

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार अलर्ट! CM सम्राट चौधरी ने गंडक बैराज का लिया जायजा







