WI vs SL: जंगू-चेज की रिकॉर्ड साझेदारी, श्रीलंका पर संकट
जंगू के दोहरे शतक से वेस्टइंडीज ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली. वेस्टइंडीज ने 626/9 पर अपनी पारी घोषित की.

वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका को मैच में पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। अमीर जंगू ने अपने करियर की यादगार पारी खेलते हुए 233 रन बनाए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए और 194 रन बनाकर आउट हुए। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 401 रनों की विशाल साझेदारी की, जो टेस्ट क्रिकेट में छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।
तीसरे दिन की शुरुआत में वेस्टइंडीज 271/5 के स्कोर से आगे खेल रहा था। जंगू और चेज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को पूरे दिन विकेट के लिए तरसा दिया। जंगू ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक सिर्फ अपनी तीसरी टेस्ट पारी में पूरा किया। अंत में मिलान रथनायके ने उन्हें आउट कर इस बड़ी साझेदारी को तोड़ा।
वेस्टइंडीज ने 626/9 पर अपनी पारी घोषित की और श्रीलंका को 318 रनों की बढ़त के साथ बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 15/1 रन बनाए थे और पथुम निसांका का विकेट गंवा दिया था। अब श्रीलंका को मैच बचाने के लिए अगले दो दिनों में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









