‘जो डर जाएगा, चला जाएगा’: सपा में टूट की चर्चा पर अखिलेश यादव का जवाब
सपा में टूट की चर्चाओं के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी हर राजनीतिक चुनौती के लिए तैयार है। ओपी राजभर के दावे के बाद यूपी की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हुई।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई जब राज्य सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ये कह दिया कि समाजवादी पार्टी के अंदर बड़े राजनीतिक बदलाव, होने की आशंका/संभावना बन रही है। उनके इस बयान के बाद सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनकी पार्टी, किसी भी तरह की राजनीतिक परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है ।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग दबाव या डर की राजनीति से प्रभावित होते हैं, वही पार्टी छोड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी संगठन के स्तर पर मजबूत है और कार्यकर्ताओं का भरोसा पार्टी के साथ बना हुआ है। उनके अनुसार, राजनीतिक माहौल में इस तरह की चर्चाएं नई नहीं हैं और विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश पहले भी होती रही है।
असल में ये पूरा विवाद, ओम प्रकाश राजभर के उसी बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है और समाजवादी पार्टी के भीतर हलचल भी संभावित है। हालांकि राजभर ने किसी नेता का नाम, या किसी संभावित कदम की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की।
अखिलेश यादव ने अपने जवाब में सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों में टूट कराने की राजनीति पहले भी देखी गई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी परिस्थितियों को समझती है और उससे निपटने के लिए तैयार है। हालांकि इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
अब राजनीतिक जानकार इस तरह की बयानबाज़ी को उत्तर प्रदेश की आगामी चुनावी राजनीति और विपक्षी रणनीति से जोड़ कर देख रहे हैं। फिलहाल किसी भी दल में औपचारिक टूट या बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है, पर नेताओं के बयान राजनीतिक चर्चा को जरूर बढ़ा रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

योगी सरकार का बड़ा फैसला, KGBV की बेटियों को मिलेंगी कंप्यूटर लैब से ओपन जिम तक आधुनिक सुविधाएं

बुंदेलखंड को जल्द मिलेगी नई रेल सौगात, 18 किमी लंबा खैरार-अकोना सेक्शन शुरू होने को तैयार







