वेल्लोर से इलाज कराकर लौटे तो उड़ गए होश!, डोरंडा में बंद घर से 28 लाख की चोरी
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला में बंद मकान से चोरों ने करीब 24 लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Ranchi Crime News: राजधानी रांची में बेखौफ चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोर अब खासकर बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। चोरी का एक ऐसा ही मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एक बंद मकान में बड़ी सफाई से लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया।
इलाज के लिए वेल्लोर गया था परिवार, लौटते ही उड़े होश
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर के सदस्य अपने परिवार के एक व्यक्ति का इलाज कराने के लिए वेल्लोर गए हुए थे। लगभग 18 से 20 दिनों तक घर पूरी तरह से बंद रहा। जब पीड़ित परिवार इलाज कराकर वापस लौटा, तो बाहर से घर का मुख्य ताला बिल्कुल सही-सलामत लगा हुआ था। ताला देखकर किसी को जरा भी शक नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही लोग घर के अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर अलमारियां टूटी और खुली पड़ी थीं, जबकि कपड़े और बाकी सामान पूरे कमरे में बिखरा हुआ था।
28 लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकद ले उड़े चोर
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने अलमारी में रखे करीब एक से डेढ़ लाख रुपये नकद और मां तथा बहू के सारे कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी हुए सोने-चांदी के गहनों की कुल कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है। शातिर चोर घर से इतनी बड़ी रकम और जेवर समेटकर बड़े आराम से रफूचक्कर हो गए।
जांच में जुटी पुलिस, CCTV खंगालने की तैयारी
घटना की सूचना तुरंत डोरंडा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करने में जुट गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के लिए अलर्ट!, विधानसभा घेराव में कानून तोड़ा तो करियर होगा चौपट, पुलिस वेरिफिकेशन में फंसेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी!

विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी में महाजुटान, CM हेमंत बोले- 'परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा







