झारखंड में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी
बारिश के बाद अब झारखंड में गर्मी अपनी तपिश से लोगों को परेशान के करने के लिए तैयार है. पिछले कुछ दिनों हुई बारिश से राज्य में ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगी थी जिससे मौसम सुहाना और खुशनुमा हो गया था लेकिन अब गर्मी दस्तक देने लगा है.

Jharkhand Weather Update: बारिश के बाद राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में अब तापमान में तेजी बढ़ेगा. बता दें, झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से राज्य के कई हिस्सों में ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगी थी जिससे मौसम सुहाना और खुशनुमा हो गया था लेकिन अब गर्मी दस्तक देने लगा है. जिससे लोगों का जन-जीवन प्रभावित होता दिख रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों तेजी से गर्मी का असर बढ़ेगा. सुबह सूरज के निकले ही लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ेगा. इतना ही नहीं, दोपहर के समय घर से बाहर निकलना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा. गर्मी की तपिश से लोग का जीना मुहाल हो जाएगा. गर्मी ने अभी से ही लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है.
बात राजधानी रांची की आज के मौसम की बात करें तो, अहले सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ. लेकिन चटक धूप के निकलते ही लोगों का जन-जीवन प्रभावित होता नजर आया. लोग घरों से बाहर छतरी (छाता) के सहारे धूप से बचते और गर्मी की तपिश का सामना करने हुए नजर आए. विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों राज्य के अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. इस दौरान गर्म हवाओं के चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ेगी.
32 डिग्री से ऊपर पहुंचा हुआ सभी जिलों का तापमान
सुबह से ही आसमान के साफ होनों और तेज धूप की वजह से राज्य के सभी जिलों में इस वक्त अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 15 से 17 अप्रैल 2026 के बीच राज्य के कुछ हिस्सों (जिले) में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. लेकिन इसके बावजूद इन जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. बात आज, रविवार (12 अप्रैल 2026) की करें तो कई जिलों में आज 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में पारा के बढ़ते और लू जैसी स्थितियों से आपको हाइड्रेटेट रखना बेहद जरूरी है.
अलग-अलग जिलों का पारा
मौसम अपडेट के मुताबिक, आज, रविवार यानी 12 अप्रैल 2026 को गिरिडीह, गोड्डा, देवघर, धनबाद, दुमका. पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज जिले में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 22 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है.
इसके अलावे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जैसे क्षेत्रों में अधिक गर्मी का असर देखने को मिलेगा. इन जिलों में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 21 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है. जबकि, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला में भी 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है.
मौसम विभाग केंद्र, रांची के अनुसार, राजधानी रांची में आज वायु की गुणवत्ता सूचकांक (AQI (Air Quality Index)) 96 दर्ज किया गया है, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई भी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील मौसम विभाग की तरफ से की गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच आज हो रही है JSSC की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी







