'गन दिखाकर बनवाया VIDEO...' मध्य प्रदेश में लॉ स्टूडेंट के अपहरण केस में सामने आया नया ट्विस्ट !
ग्वालियर के चर्चित लॉ छात्रा अपहरण मामले में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. जिसमें छात्रा ने कोर्ट में बयान दिया है कि उसे आरोपी ने जबरदस्ती अपने साथ उठाकर लिया था और वायरल वीडियो आरोपी ने गन दिखाकर बनवाया और उसे वीडियो में मुस्कुराने को भी कहा था

Gwalior / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश के ग्वालियर के चर्चित लॉ छात्रा अपहरण मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, कोर्ट में छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी जीतू तोमर ने उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ लिया था. वह अपनी मर्जी से उसके साथ नहीं गई थी. सोशल मीडिया में जीतू द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट की गई सारी वीडियो फर्जी है. छात्रा ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो जीतू ने गन दिखाकर बनवाया था और उसने वीडियो में उससे सिर्फ मुस्कुराने के लिए कहा था.
छात्रा बरामद, आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार
वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी. और आरोपी जीतू तोमर की तलाश तेज कर दी. पुलिस ने नबंर ट्रेस करना शुरु किया और अंत में पुलिस ने छात्रा को कानपुर-उरई के बीच बस से सुरक्षित बरामद किया और आरोपी जीतू तोमर को भी गिरफ्तार किया. मौके पर पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पिस्टल बरामद की है.
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बुधवार (6 मई 2026) को ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित कैंसर पहाड़ी से महात्मा गांधी लॉ कालेज के सामने से छात्रा की वापस घर लौटने के दौरान अपहरण हुआ था. जानकारी के अनुसार, छात्रा कॉलेज से बाहर खड़ी थी तभी अचानक सामने एक बिना नबंर वाली कार आ रुकी. जिसमें दो युवक सवार थे. छात्रा कुछ समझ पाती, एक युवक कार से उतरा और उसने सरेराह छात्रा को कार के भीतर खींचा और इसके बाद कार वहां से तेज रफ्तार में निकल गई.
अपहरण के बाद युवक का छात्रा के साथ एक वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी युवक जीतू तोमर दावा करते हुए दिखा कि छात्रा खुशी यादव उसकी गर्लफ्रेंड है. वे दोनों पिछले ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं. युवक वीडियो में यह दावा भी किया कि छात्रा की अपहरण की खबरें पूरी तरह से गलत हैं. छात्रा अपनी मर्जी से उसके साथ आई है. आरोपी ने कहा था कि वे दोनों एक-दो दिन में वापस लौट आएंगे. जीतू ने अपील की कि इस मामले में उसके घरवालों को परेशान न किया जाए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट

Ranchi Breaking: नाले में मिला 18 महीने की लापता अदिती का शव! हादसा या साजिश.. जांच में जुटी पुलिस







