28 मार्च को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आएंगे उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन
देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन आगामी 28 मार्च 2026 को झारखंड की धरती खूंटी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेंगे.

Ranchi News: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आगामी 28 मार्च 2026 (शनिवार) को झारखंड की धरती पर खूंटी स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेंगे. यहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके वंशज और परिवार से भेंट करेंगे.
उलिहातू में उपराष्ट्रपति करीब 1 घंटे तक रुकेंगे और इसके बाद वे वापस रांची लौटेंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन की अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है हालांकि जिला प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है. उलिहातू के समीप ही हेलीपैड का बनाया जाएगा. इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
आपको बता दें, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके है. उन्होंने राज्यपाल रहते हुए भी उलिहातू जाकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सशर्त दी जमानत







