रांची एयरपोर्ट से भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली 'उलिहातू' गांव के लिए खूंटी रवाना हुए उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची से खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू गांव के लिए रवाना हो गए है. उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार भी उतिहातू गांव के लिए रवाना हुए.

Ranchi News: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली (पैतृक गांव) 'उलिहातू' के लिए रवाना हो गए है. उनके साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उलिहातू के लिए रवाना हुए. इससे पहले उपराष्ट्रपति का रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सूबे में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वागत किया.
बता दें, खूंटी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके वंशज और परिवार से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उलिहातू में करीब 1 घंटे तक रुकेंगे और इसके बाद वे वापस रांची लौटेंगे. जहां वे रांची स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस समारोह में उपराष्ट्रपति प्रतिभाशाली छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे. और इसके बाद वे दिल्ली वापसी करेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सारांडा में हो रहें नक्सली हमले में घायल हुआ कोबरा का जवान

चतरा में बन रहा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा संकटमोचन धाम, रांची में निकली भव्य रथ यात्रा







