NAXATRA NEWS
GIRIDIH: गिरिडीह में ताश के पत्तों में किस्मत आजमाना चर्चित रसूखदारों को महंगा पड़ गया. लाखों रूपये नगद के साथ 18 जुआरी हिरासत में लिए गए हैं.
दीपावली की रात बेगम और बादशाह के ताश के पत्ते में किस्मत आजमाने वाले जुआरियों को भारी पड़ गया. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के कई चर्चित और बड़े जुआ अड्डों पर छापेमारी की. और चर्चित रसूखदारों के पास से 10 लाख से अधिक काश बरामद किया गया है. साथ ही 18 जुआरियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इनमें कई चर्चित समाजसेवी का नाम भी शामिल है.
हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है, क्योंकि हिरासत में लिए गए कई लोग कई दलों से संबंध रखते हैं. लेकिन चर्चा है कि कई जुआ अड्डों को पुलिस खंगालने में जुटी है.








