Giridih: वार्ड नंबर-16 में BJP बनाम JMM के बीच जबरदस्त टक्कर ! BJP समर्थित प्रत्याशी ने कहा- जनता लड़ रही चुनाव
नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्यभर में प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं. वे लोगों से मिलकर उन्हें आगामी पांच वर्षों तक इत्मीनान का भरोसा जगाने का काम कर रहे हैं.

Giridih News: झारखंड नगर निकाय चुनाव का उत्साह चरम पर है. और Naxatra News भी राज्य में हर निकाय तक पहुंच कर वोटर्स से उनका मिजाज को खांगलने में जुटा है. कहीं वार्ड पार्षद उम्मीदवार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे है तो कहीं वोटर्स के बीच अगले पांच साल के लिए इत्मीनान का भरोसा जगाया जा रहा है.
इसी क्रम गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को Naxatra News की टीम गिरिडीह के वार्ड नंबर 16 पहुंची. जहां वार्ड पार्षद उम्मीदवार सह भाजपा नेता संदीप डंगाईच डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान के करते हुए नजर आए. संदीप के चुनाव लड़ने के बाद वार्ड 16 पूरी तरह से झामुमो बनाम भाजपा में तब्दील हो गया. दोनों के बीच जबरदस्त 'कांटे' का चुनाव दिख रहा है. 
मौके पर Naxatra News से बातचीत करते हुए संदीप वार्ड में अधूरे पड़े PM आवास योजना को लेकर जमकर भड़के. दरअसल, पिछले बार ही केन्द्र सरकार द्वारा गिरिडीह निगम को पीएम आवास योजना का फंड भेजा था, लेकिन आवास पूरा नहीं होने के कारण उस फंड में से करीब 15 करोड़ वापस लौट गया. उन्होंने कहा कि नगर निकाय की चुनाव वो नहीं बल्कि जनता लड़ रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






