गिरिडीह के सब स्टेशन में करोड़ों के उपकरण लूटने आए तीन अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से स्विफ्ट डिजायर कार और औजार जब्त किए. तीन अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है.

Jharkhand (Giridih): निमियाघाट थाना पुलिस ने प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और कई औजार भी जब्त किए हैं.
शनिवार देर शाम एसडीपीओ सुमित प्रसाद और थाना प्रभारी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में श्याम पंडित (आईटीआई, झरिया – धनबाद), अरुण पंडित (नवादा, बिहार) और विकास भुइयां शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि अरुण पंडित मूल रूप से नवादा का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में धनबाद के आईटीआई इलाके के पास रह रहा था.
पुलिस के अनुसार कुल छह अपराधी निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में डकैती करने पहुंचे थे. सब स्टेशन में करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रिक उपकरण और महंगे ट्रांसफॉर्मर लगे हैं, जिन्हें लूटने के इरादे से सभी अपराधी स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे थे.
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने सब स्टेशन में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन तीन अपराधियों को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर






