दामोदर नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो अब भी लापता, युद्धस्तर पर चल रहा खोज अभियान
झारखंड के रामगढ़ में दामोदर नदी में तीन दोस्त नहाने की मंशा से गए हुए थे. इसी क्रम में तीनों डूबने लग गए. डूब रहे बच्चों में से एक को स्थानीय लोगों ने समझदारी और तत्परता दिखाते हुए एक को बचा लिया गया. लेकिन दो बच्चे अब भी नदी की धारा में लापता हैं.

Ramgarh, Jharkhand: रामगढ़ जिले के एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. घर से बिना बताए हुए दामोदर नदी नहाने गए तीन स्कूली बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए. स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बाकी दो बच्चे अभी भी लापता हैं. प्रशासन युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
जानकारी के अनुसार रामगढ़ के बिजोलिया और कृष्ण नगर के रहने वाले तीन स्कूली बच्चे बिना घर में बताए सुबह घर से निकले थे. तीनों बच्चे दामोदर नदी में नहाने के लिए पानी में उतरे इसी दौरान नदी की तेज धार और पानी गहरा होने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे और शोर मचाने लगे. नदी किनारे काम कर रहे मजदूर और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों को डूबता देख तुरंत नदी में छलांग लगा दी. किसी तरह एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिसका नाम आयुष तिवारी बताया जा रहा है. वहीं पानी का तेज बहाव होने के कारण दो बच्चों - प्रिंस कुमार और वैभव कुमार - का अभी कुछ पता नहीं चल सका है.
यह खबर पूरे क्षेत्र में आगे की तरह फैल गई, जिसके बाद नदी तट पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बच्चों के परिजन और स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते हैं तुरंत मांडू सीओ तृप्ति विजया कुजूर और ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी के जलस्तर को कम करने के लिए पतरातू डैम का फाटक फिलहाल बंद कर दिया है.
जिला प्रशासन और पुलिस बच्चों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है. स्थानीय गोताखोरों और दर्जनों ग्रामीणों की मदद से नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हादसे के बाद से लापता बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नदी तट पर चीख-पुकार मची हुई है. लापता प्रिंस कुमार के दादा पलटू सोनकर ने बताया कि सुबह प्रिंस घर से अपने दो दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकला था. घर में किसी को पता नहीं था कि बच्चे नदी में नहाने गए हुए हैं. उनके निकले कुछ ही देर हुए थे कि ऐसी घटना सुनने को मिली. लापता बच्चों के घरों में मातम सा माहौल बना हुआ है.
खबर लिखे जाने तक गोताखोर लगातार बच्चों की छानबीन कर रहे हैं.
(रामगढ़ से संजय की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल







